शकील खान रिपोर्टर

भारत रत्न श्रृद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती अवसर पर भाजपा नगर मंडल मनावर द्वारा एक साथ हर बुथ पर आयोजन कर माल्यार्पण किया गया | पूर्व प्रधानमंत्री जी के महत्वपूर्ण कार्यो व व्यक्तित्व के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया गया | प्रभारियों द्वारा अटलजी की कविता ” कदम मिलाकर चलना होगा ” का वाचन सबमें समर्पित भावो से एक होकर लक्ष्य प्राप्ति व उत्साह का संचार कर गई | मंडल अध्यक्ष सचिन पाण्डेय ने बताया सुशासन दिवस का कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता से ऐतिहासिक रूप से सफल किया | उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात् हर बुथ पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात को समूह में सुना गया ,जो हमेशा की तरह प्रेरणादायक रहा | भारत माता की जय , अटलजी अमर रहें एवं भाजपा जिंदाबाद के नारों से नगर की हर गली गूंज उठी | भाजपा उपाध्यक्ष आकेश नवलखा ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम को मनावर के भाजपा वरिष्ठ , भाजपा मंडल पदाधिकारी, भाजपा पार्षद , भाजपा के नगर के सभी मोर्चा टीम एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत ने पूर्ण रूप से सफल बनाया |

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है