Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने के लिए किए जा रहे कार्यो, गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि अधिकतर वाहन दुर्घटनाओं में चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति बनती है। इसके दृष्टिगत शासन द्वारा दो पहिया वाहन चालक के साथ पीलियन राईडर/वाहन के पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य किया गया है। इसका सख्ती से पालन कराया जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने की समझाईश दी जाए। साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों माध्यम से लोगों नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी जाए। उन्होंने अधिक दुर्घटना वाले सड़क मार्गो पर ब्लैक स्पाट चिन्हित कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। साथ ही मण्डी सचिव, यातायात प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों को ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेडियम लगाए जाने, ओवरलोड यात्री वाहनों तथा मालवाहक वाहनों पर कार्यवाही करने के लिए कहा। सड़कों के किनारे स्थित गुमठियों, ठेलों को हटवाने के लिए भी कहा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल ने कहा कि जिले में नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। समझाईश के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। जिले में वर्ष 2021 में 150 जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किए गए, जबकि वर्ष 2022 में अभी तक 3056 जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु में भी कमी आई है। वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटना में 366 लोगों की मृत्यु हुई थी तथा वर्ष 2022 में 127 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है। इसे शून्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि पुलिस तथा यातयात अमले द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2021 में जिले में 1672 दुर्घटनाएं हुई है तथा वर्ष 2022 में 929 दुर्घटनाएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि सभी अनुभागों में नियमित रूप से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को सलामतपुर तिराहे से दीवानगंज होते हुए भोपाल मार्ग को फोरलेन बनाने हेतु प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। उन्होंने गुड सेमिरिटन योजना के बारे में भी जानकारी देते हुए इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने के लिए कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद, एसडीएम एलके खरे सहित पुलिस, यातायात, परिवहन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।