इरम खान रिपोर्टर




संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अलीराजपुर द्वारा अपनी दो प्रमुख मांगों नियमितीकरण एवं निष्कासित कर्मचारियों की वापसी हेतु हड़ताल लगातार 12 दिन जारी है। आज दिनांक 26 दिसंबर 2022 को हड़ताल स्थल पर सांसद महोदय माननीय श्री गुमान सिंह जी डामोर, पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी माननीय श्री नागर सिंह जी चौहान, पूर्व विधायक बीजेपी माननीय श्री माधो सिंह डावर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी माननीय श्री वकील सिंह जी ठकराल पहुंचे, जिन्हें संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अलीराजपुर द्वारा आदर सत्कार कर निवेदन स्वरूप माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम से अपनी दो प्रमुख मांगों हेतु ज्ञापन दिया गया। तत्पश्चात उन्होंने आश्वस्त किया कि हमारे द्वारा आप की प्रमुख मांगों हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया जाएगा एवं जल्द से जल्द मांगों का निराकरण करवाया जावेगा।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…