स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर अलसुबह कोहरे में जलाना पड़ी लाइट ऐसे चला पारा
सुबह 5.30 7.4
सुबह 8.30 7.4
सुबह 11.30 14.2
दोपहर 2.30 20.6
शाम 5.30 17.2
रूम हीटर की बिक्री में आया उछाल.
सर्दी के चलते रूम हीटर की बिक्री में भी काफी उछाल आया है। हालांकि कारोबारियों ने अच्छी सर्दी की उम्मीद में भरपूर स्टॉक कर लिया था। अगर तेज सर्दी का यही हाल रहा तो पिछली साल की तरह इस साल भी रूम हीटर, ब्लोअर आने वाले समय में महंगे दामों में मिलेंगे। इन दिनों इनकी बिक्री जमकर हो रही है।
दिन का पारा 21.5 डिग्री पर टिका
।शहर में इन दिनों सर्दी का प्रकोप जोरों पर है। सुबह से लेकर देर रात तक शीत लहर ने शहर को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों की दिनचर्या पर काफी असर पड़ा है। कड़कड़ाती ठंड के चलते बाजारों में भी कम ही रौनक दिखाई दे रही है। लोग जरूरी कामों से ही बाजारों में निकल रहे हैं। वहीं सुबह-सुबह कोहरा भी छाने लगा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर की मानें तो नए साल की शुरूआत से ही कोहरा और घना हो जाएगा। फिलहाल ठंड अभी ओर जोर पकड़ेगी। दिन और रात के तापमान में आने वाले समय में और कमी दर्ज की जाएगी। गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी…
सर्दी तेज होते ही गर्म कपड़ों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। गर्म कपड़ों के दुकानदारों के चेहरे भी इन दिनों खिले हुए हैं। दरअसल तेज सर्दी होते ही मार्केट में खासी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं शहर में इनर की बिक्री में भी काफी इजाफा हुआ है।व्यापारी नरेंद्र जैन सिद्धार्थ जैन अरुण सक्सेना सुनील गुप्ता ने बताया कि गर्म रेडीमेड कपड़ों के दामों में पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है