Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बोरदेही- बैतूल पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती श्रद्धा जोशी व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी सुश्री नम्रता सोंधिया के मार्गदर्शन में थाना बोरदेही पुलिस ने दिनांक 14 /05/2021 को थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया के नाबालिग बालक के साथ बालात्संग का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है | जिला बैतूल के थाना बोरदेही में फरियादी निवासी ग्राम सेमरिया द्वारा दिनांक 16 /05/ 2021 को रिपोर्ट किया कि दिनांक 14/05/2021 को रात्रि 8:00 बजे अपने घर पर था तभी ग्राम सेमरिया के अपचारी बालक राजकुमार यादव उसके घर आए और उससे बोले तरबूज लाने जम्बांडी चलना है | तो वह उनके साथ चल दिया रास्ते में साहिबा यादव मिला और वह भी साथ चल दिया चारों रामकिशोर देशमुख के खेत तक करीब रात्रि 9:00 बजे पहुंच गए वहां पर साहिबा यादव ने फरियादी को पीछे से पकड़ लिया एवं अपचारी बालक ने मेरे पैर पकड़े राजकुमार यादव ने मेरे दोनों हाथ पकड़ लिए और तीनों ने मुझे नीचे जमीन पर औंधा लिटा दिया साहिबा यादव ने मेरा लोवर और अंडरवियर नीचे खिसका दिया और मेरे साथ बुरा काम करने लगा बुरा काम करते समय अपचारी बालक ने उसके मोबाइल से हमारा वीडियो बना लिया | राजकुमार ने उसके मोबाइल में टार्च से उजाला दिखाकर वीडियो बनाने में मदद की नाबालिग बालक के साथ बुरा काम करने के बाद उसे अकेला छोड़कर तीनों वहां से चले गए| नाबालिग बालक फरियादी के साथ घटित घटना की जानकारी उसने अपने पिता को बताई फिर नाबालिक बालक एवं उसके पिता द्वारा थाना बोरदेही मे रिपोर्ट की जिनकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 157 /21 धारा 377,34 भादवी एवं 3,4 पास्को एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेतूल श्रीमती श्रृद्धा जोशी व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी सुश्री नम्रता सोंधिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ की जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है |जिसमें आरोपी– साहबा पिता कमझल यादव उम्र- 20 साल, राजकुमार पिता धरमू यादव उम्र- 19 साल, अपचारी बालक सभी निवासी ग्राम सेमरिया के है | उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक एसआर मांडवी प्रधान आरक्षक 310 राजेश कोड़ले 118 विवेक चौरे 271 अरविंद यादव आरक्षक 594 मिथिलेश आरक्षक 608 सुभाष मंडलोई आरक्षक 50 संजय बेन , आरक्षक 667 सेवाराम पवार की सराहनीय भूमिका रही |

न्यूज 24×7 इंडिया के लिए बोरदेही से सूर्यप्रकाश शेटे की रिपोर्ट