Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बैतुल में रेत का अवैध उत्खनन जारी , जिम्मेदार अधिकारीयों ने साधा मौन

रेत माफियो का माचना नदी की पर अवैध कब्जा

बैतुल । तहसील शाहपुर में माचना नदी की आमढ़ाना रेत खदान से रेत अवैध उत्खनन बदस्तूर जारी है वहीं जिम्मेदार अधिकारी की गैर जिम्मेदार होते नजर आ रहे है। रेत माफियाओं द्वारा दिन दहाड़े माचना नदी के आमढ़ाना में पौकलेन मशीनों उतार कर डंफरो में रेत भरकर खुलेआम निकाली जा रही है। प्रतिदिन नदी से एक सैकड़ा से अधिक डंफर लोड होकर निकल रहे है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब ब्लाक मुख्यालय कर खुलेआम रेत का अवैध उत्खनन अपने चरम पर है। बाकि अन्य ग्रामीण अंचलों में किस तरह अवैध खनन का कार्य संचालित हो रहा होगा । रेत के अवैध खनन की जानकार अधिकारियों को होने के बावजूद भी रेत माफियाओं पर कार्यवाही न होना विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार रेत माफियाओं और विभागीय अधिकारियो की सांठगांठ से खनन के अवैध कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। रेत माफियाओं द्वारा नदियों से रेत का अवैध उत्खनन कर डंफरो को रायल्टी अन्य लीगल खदानों की मुहैया कराई जा रही है जब माइनिंग विभाग के अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी से प्रतिक्रिया देनी चाही तो उन्होंने अपना मोबाइल रिसीव नहीं किया।

बैतूल से ब्यूरो चीफ योगेश गुप्ता की रिपोर्ट