महामारी से जूझ रहे आमजन को केंद्र सहित राज्य सरकार महंगाई का तोहफा दे रही …जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री शर्मा 
………………………….
सरकार से जुड़ी आमजन की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सक्रिय …
………………………
नोबत आने पर सड़क पर उतर कांग्रेस विधायक सहित कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन
…………………………
बैतूल । कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि कोरोना काल संकट के दौरान पेट्रोल एक सौ डीजल बयानवे एवं खाद उन्नीस सौ रुपये की दरों में भारी व्रद्धि करके आमजन एवं किसान वर्ग इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहे है उनका जीवन मुश्किल में डालने का काम भाजपा सरकार ने किया है .वही दूसरी और किसानों की आय को दोगुना करने का भाजपा का दावा किसानों के साथ छलावा था . कृषि उपयोग में आने वाली डीएपी एवं अन्य खाद की दरों में 58 प्रतिशत तक व्रद्धि कर किसानों की लागत को दोगुना किया गया है .
ऐसे समय जब पूरा व्यापार ठप पड़ा है. लोगों का अपना पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है . आमजन महामारी का आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. ऐसे समय सरकार को चाहिए था . कि जनता को महंगाई से निजात दिलाने का काम करना था . किन्तु भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार का यह जनविरोधी फैसला है . पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी .
उन्होंने स्पष्ट किया है कि आम लोगों के हित में अगर इस महामारी के दौर में सड़क पर उतरकर आंदोलन भी करना पड़ा तो जिले के चारो कांग्रेस विधायक एवं कांग्रेसजन आंदोलन करेंगे .
महामारी के दौरान आपको बता दे कि आमजन की सरकार से जुड़ी समस्याओं के लिए कांग्रेस सक्रिय रही है। पूर्व में निजि अस्पताल के मनमाने रेट में किये जा रहे इलाज के चलते प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई भाव सूची के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन दिया था जिसके बाद कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ विभाग की जारी की गई भाव सूची पर रोक लगा दी गई थी .
न्यूज़ 24 x7 इंडिया के लिये 
जिला ब्यूरो चीफ बैतूल योगेश गुप्ता

More Stories
बुरहानपुर में नवीन पावरलूम क्लस्टर ने लिया मूर्तरूप, विधायक अर्चना चिटनिस की पहल से बुनकरों को मिलेगा नया औद्योगिक केंद्र
गौरवमयी सेवा निवृत्ति स- सम्मान समारोह ख़ामढ़ाना-गुबरेल
सेवानिवृत सैनिक का मनाया सम्मान समारोह