Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भैंसदेही :- बैतूल के आदिवासी कोरकू कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष और भैंसदेही तहसील में निवासरत डॉ महेश भुसुमकर जो कि वर्तमान में महाराष्ट्र के अचलपुर तालुका के सरकारी अस्पताल में कोविड सेंटर में 24 घण्टे अपनी सेवाएं दे रहे है। जिन्होंने अपने प्रदेश वाशियो को सन्देश देते हुवे बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण की दूसरी लहर से नगरीय एवं ग्रामीणो क्षेत्रों के लोगो को बचाने के लिऐ गांव गांव , गली मोहल्लों में जाकर 18वर्ष से अधिक ऊम्र के युवाओ ,महिलाओ, मजदूरो और वृद्वजनो को कोविड वेकसिन लगाने का निवेदन किया है। साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए लोगो प्रोत्साहित करने में शासन का सहयोग करने की भी अपील की है । कोविड 19 कोरोना संक्रमण महामारी से बचाव हेतू मास्क लगाने , हाथो को बार बार सेनीटाइज करने , सोशलडिस्टेसिगं का पालन करना बहुत ही अनिवार्य है। अनावश्यक रूप से बाहर न निकलकर घूमना आपके लिए घातक हो सकता है। डॉ महेश भुसुमकर ने जानकारी में बताया कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कतापूर्वक इस बीमारी को गम्भीरता से न लेने या जानकरी के अभाव के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में अपना असर ज्यादा दिखा रही है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रो में कोविड के वेकसिन को लेकर गलत भ्रम फैला हुआ है। कुछ लोगो द्वारा सोशलमीडिया के माध्यम से कोविड वैक्सशीन को लेकर गलत अफवाओं को फैला दिया है जिसे आपको और हमे उनके बीच जाकर इस भ्रम को दूर करना होंगा । साथ ही वैक्सीन की उपयोगिता के बारे में समझना होंगा। जिससे उनका भ्रम दूर हो सके।
क्योकि ग्रामीणो के मन मे कोविड का टीका लगाने से और कोई भी बिमार व्यक्ति अस्पताल मे भर्ती करने.जिन्दा वापस नही आ रहा है ।इसलिऐ हम टीका नही लगायेगे ।ऐसी मानसिकता बना ली गयी है। इसलिए हमें ग्रामीणो तक कोविड वेकसीन लगाने के हेतु घर घर जाकर तथा गांव नगर के हर मौहल्ले मे जाकर समझाईश देने की आवश्यकता है ।तथा कोरोना संक्रमण बिमारी को पहचाने के लिऐ टीप्स भी बताये जैसें सर्दी बुखार खांसी और छीके आ रही नाक से पानी बह रहा.वह बहुत घबराने की बात नही है लेकिन तीन दिन से अधिक और लगातार सर्दी ,बुखार गले में खरास ,सूखी खांसी/शरीर में दर्द लगातार रहे तो तत्काल सरकारी अस्पताल मे जाकर जांच कराये. लापरवाही से जान जा सकती है और यदि कोरोना संक्रमण है तो फिर आप जीतने दिन घर मे इस बिमारी के साथ रहते है तो परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमण से संक्रमित हो सकते है कोरोना पोजिटिव मरीजो ने तत्काल अस्पताल जाकर अपना इलाज करवा लिऐ है वे स्वस्थ होकर घर वापस अपने परिवार मे आये है।आपकी ये पहल ये परिश्रम आपके समाज समुदाय को सुरक्षित रखेंगा।

*भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट*