Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


मोहन शर्मा रिपोर्टर

हमारे पास असंख्य कार्यकर्ता है और एक मजबूत नेतृत्व पार्टी का है श्री शर्मागुना। एक समय था जब भाजपा के पास गिने चुने कार्यकर्ता होते थे। आज हमारे संगठन का विस्तार हुआ है। हमारे पास असंख्य कार्यकर्ता है और एक मजबूत नेतृत्व के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। इसके साथ ही हमारे संगठन में अनुशासित, कर्मठ और संगठन के प्रति जी जान से जुटने वाले कार्यकर्ता भी है। जो अन्य किसी दल के पास नहीं है। यह सब बातें संकेत दे रही है कि आगामी 50 वर्षों तक भाजपा सत्ता में रहकर जनता और देश की सेवा करेगी। उन्हेंने कहा की अगर राधौगढ़ के सभी कार्यकर्ता ठान लेंगे तो बड़ी आसानी से हम नगर पालिका चुनाव में ज्यादा से ज्यादा भाजपा पार्षद जीताकर भाजपा का अध्यक्ष बनाएं। उक्त बात भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने शुक्रवार को राधौगढ़ नगर पालिका चुनाव के संबंध में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

श्री शर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि एक महत्वपूर्ण इकाई है। जो शासन और जनता के बीच सेतु का काम करते है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं अधिकाधिक लाभ हितग्राहियों दिलाने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की होती है। इस नाते हमारा दायित्व महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वार्ड और बूथ स्तर तक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो, इसकी चिंता जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी करें। साथ ही पार्टी के कार्यक्रम बूथ स्तर पर संचालित हो और पार्टी द्वारा तय 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को किस तरह पूरा किया जा सके, इस दिशा में हमारे कार्यकर्ता गण एवं जनप्रतिनिधि पार्टी की कार्ययोजना के अनुसार जुट जाएं और राधौगढ़ नगरपालिका जीताकर संगठन विस्तार में सहभागी बने। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि राधौगढ़ नगरपालिका चुनाव को लेकर संगठन में कसावट के उद्देश से प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जी का देर सायं राधौगढ़ आगमन हुआ। उनके आगमन पर राधौगढ़ मंडल एवं रूठियाई मंडल के कार्यार्ताओं की बैठक में राधौगढ़ नगर पालिका चुनाव में जीत का मंत्र दिया। इससे पर्व बैठक का विधिवत शुभारंभ उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण ब दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात स्वागत भाषण एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा दी गई। बैठक में नगरपालिका चुनाव प्रभारी अमरसिंह यादव, जिला महामंत्री गिरिराज भार्गव सहित राधौगढ़ मंडल अध्यक्ष अंकित शर्मा, एवं रूठियाई मंडल अध्यक्ष कैलाश शिवहरे मंचासीन रहे। इस मौके पर राधौगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।