Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

परासिया उमरेठ तहसील की ग्राम पंचायत पटपड़ा में शासकीय भूमि में अतिक्रमण कर दुकान निर्माण करने वाले किसान पर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से निर्माणाधीन दुकानों को जमीन दोश किया गया।राजस्व विभाग पुलिस विभाग एवं ग्राम पंचायत के सदस्यों की उपस्थिति में निर्माणाधीन दुकानों को बुलडोजर की सहायता से अतिक्रमण मुक्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि परासिया उमरेठ तहसील की ग्राम पटपडा में शासकीय भूमि पर दबंग किसान द्वारा स्वयं के लिए चार दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। अतिक्रमण सिद्ध होने पर न्यायालय तहसीलदार उमरेठ ने ₹4000का जुर्माना और बेदखली आदेश पारित किया था। इस आदेश की अपील एसडीएम कोर्ट में लगाई गई थी।जहां से भी उपरोक्त प्रकरण को निरस्त कर दिया गया था। उमरेठ तहसीलदार के आदेश के तहत उपरोक्त शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किए जाने की कार्रवाई शनिवार को पूर्ण हुई ।अतिक्रमणकारी द्वारा चार दुकानों का निर्माण कार्य किया जा रहा था ।जिसे शनिवार को राजस्व विभाग की टीम में शामिल उमरेठ तहसीलदार आर.आई.हलका पटवारी पुलिस चौकी प्रभारी ने बलपूर्वक जेपीसी मशीन से अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। जिसका ग्राम वासियों को इंतजार था।ज्ञात रहे कि उमरेठ तहसील की ग्राम पंचायत पटपड़ा में शासकीय कुआं के पास शासकीय भूमि खसरा नंबर 698 रगवा 2.282 में से लगभग740 वर्ग फुट में दबंग किसान द्वारा बार-बार अतिक्रमण कर स्वयं के लिए चार दुकानों का निर्माण किया जा रहा था।जिसे शनिवार को उमरेठ तहसीलदार सुनन्या बृम्हे आर.आई.नीलेश ठाकुर हल्का पटवारी दीपक परतेती कन्हरगांव पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश सनोडिया ग्राम कोटवार शंकर मेश्राम राजकुमार निकोसे एवं ग्राम पंचायत सदस्यों की उपस्थित में राजस्व विभाग के टीम ने जेसीबी मशीन से हटाकर ध्वस्त कर दिया गया ।