Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर- रतलाम के सराफा व्यापारी के साथ लाखों रुपए की लूट हुई हैं, रतलाम निवासी व्यापारी राजगढ से अपने लड़के अभिषेक आयु 30 वर्ष के साथ राजगढ़ बाजार में सोने चांदी का व्यापार कर अपनी कार से रतलाम जा रहे थे तभी बदनावर-सरदारपुर रोड पर बोदली टोल क्रास करने के बाद बदमाशों ने व्यापारी की गाडी को निशाना बनाया। बदमाशों ने एक तुफान गाडी को सामने से लेकर आए व टक्क्‍र मार दी। इसके कारण व्यापारी की कार असंतुलित होते हुए खेत में जाकर पलट गई । थोडी देर में वहां पर दो मोटर सायकलों से 3-4 अज्ञात बदमाश आये ओर फरीयादी व उसके लडके अभिषेक की आंखों में मिर्ची का पाउण्डर डाल दिया व थप्पड मुक्के ,पत्थर एवं हेलमेट से मारपीट कर फरियादी कार में रखे तीन अलग अलग झोलों से सोने के आभुषण व सोने की डली ,चांदी की डली एवं 25,00000/-रूपये नगदी लूट कर फायर कर भागने लगे तो एक बदमाश कुएं में बैग सहित गिर गया बदमाश इस कुएं में बैग सहित गिर था कुछ देर में ही रात्रि में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी भी मौके पर पहुंची तथा कुएं में से बदमाश को बाहर निकाला गया। उस व्यक्ति का नाम पूछने पर उसने अपना नाम भुरा बताया। लूटे गये मश्रुका की जानकारी का हिसाब किताब पृथक से पेश किया जावेगा।