लोकेशन/सागर
दिनांक 06/01/23
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

एक करोड़ रुपए से अधिक की शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
स्लंग / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर जिले में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी प्रकार आज अनुविभागीय अधिकारी सपना त्रिपाठी, तहसीलदार रोहित वर्मा, नायब तहसीलदार आदर्श जैन द्वारा सागर विकासखंड की ग्राम खेजरा बुद्धू में 1 करोड़ से अधिक की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
अनुविभागिय अधिकारी सपना त्रिपाठी ने बताया कि कलेक्टर आर्य के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें 10 कच्चे, पक्के मकान, जिनकी वर्तमान कीमत 30 लाख रूपये आंकी गई है, को जमींदोज किया गया।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार खेजरा बुद्धू ग्राम में 4 एकड़ शासकीय भूमि पर किए गए कब्जे को हटाया गया ,जिसकी कीमत 75 लाख रूपये से अधिक की है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार एक करोड़ पाँच लाख रू. से अधिक की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन