एस पाटीदार रिपोर्टर



नर्मदा परिक्रमा कर रहे संत “दादा गुरु” भैया सरकार का 57 दिन में प्रवेश पर श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज, अंबिका आश्रम बोधवाडा में श्री सुधाकर जी महाराज ने पुष्प अर्पित कर वंदन किया। दादा गुरुदेव ने बाबाजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।गुरु और आयुर्वेद के परम ज्ञानी और बाबा जी के परम स्नेही शिष्य श्री सुधाकर जी महाराज के साथ संत समागम हुआ ,जो बहुत समय तक आपस में सत्संग मे चलता रहा।पूर्व में भी इनका संत समागम ओंकारेश्वर तीर्थ स्थान पर हुआ था । दादा गुरु ने 28 माह से अन्न त्याग दिया है। केवल और केवल मां नर्मदा का जल पीकर ही भक्तो के बीच प्रवचन कर रहे हैं । उन्होने आगे कहा है कि आगामी समय मे मां नर्मदा को जीवन्त ईकाई का दर्जा दिलाना है। मां के जल का महत्व जाने व समझे।जल ,जंगल और जमीन को बचाने के लिए तथा सदियों तक मां का जल दूषित नहीं होने देने के लिए प्रत्येक ग्राम में दादा गुरू प्रवचन देते हैं ।दादा गुरु ने इस धरती पर दो चरण बताए हैं। एक मां नर्मदा के रूप में और दूसरा चरण गऊ माता के रूप में ।दोनों चरणों का इस धरती पर होने से हमारा अस्तित्व का कोई खतरा नहीं हो सकता है ।पवन भैया , विशाल गुप्ता , शंकर जी पाटीदार ,पप्पू भैया ,वरिष्ठ पत्रकार दिलीप राठौड़, गायत्री राठौर, शीतल जोशी,गुड्डी जीजी,हिरालाल सोलंकी एवं अन्य भक्त उनके साथ मे उपस्थित थे। संचालन ओमप्रकाश राठौर ने किया।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन