Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

धन्यवाद एसपी साहब

आपने आमजन की बात सुनी…..

विक्षप्त युवक को मदद कर पहुचाया मेंटल हॉस्पिटल इंदौर

नगरवासी थे काफी परेशान…

==============================
कहने को तो आजके जमाने कोई किसी की मदद नही करता परंतु झाबुआ एसपी साहब जब से जिले में पदस्थ हुए है सुबह उठते ही सीधे जनता के बीच पहुच जाते है और उनसे सीधे चर्चा करते है वह लगातार आदिवासी समाज मे फैली कुरूतियों को भी दूर करने के लीए तड़वी पटेलों का सम्मेलन कर उनसे संवाद कर रहे है और समाज को आगे आने के लिए प्रेरित कर रहे है…इसी कड़ी में झाबुआ एसपी अगम जैन आठ दिन पूर्व कल्याणपूरा थाने पर जनसंवाद करने पहुचे थे तब उन्हें वहां के पत्रकारों ने बताया कि साहब हमारे गांव में एक विक्षिप्त युवक है जो बिना कपड़ों के ही नगर में घूमता है हमने कई बार कपड़े भी पहनाए पर वह उसे वापिस उतारकर फेक देता है और नग्न अवस्था मे गांव में घूमता है जिस कारण महिकाए ओर स्कूली बालिकाए काफी शर्मिंदगी महसूस करती है और उनकी आंखें शर्म से झुक जाती है साथ ही बताया कि विक्षिप्त युवक पत्थर भी लोगो को मारता है जिस कारण कोई बड़ी घटना हो सकती हे साथ ही विक्षिप्त युवक के परिजन उसकी जिम्मेदारी लेने को तय्यार नही है यह सारी बात एसपी साहब को बताई …तभी एसपी साहब ने अपनी डायरी में इस बात को नोट किया जिसके बाद ही एसपी साहब विक्षिप्त युवक की मदद के प्रयास में लग गए और तमाम विभाग के अधिकारीयों से सम्पर्क किया जिसके बाद नतीजा यह निकला कि युवक को मेंटल हॉस्पिटल इंदौर ले जाना तय हुआ जिसके लिए आज इंदौर से एम्बुलेंस यंहा आई उसके पहले एसपी साहब ने समाजसेवी नीरज श्री वास्तव से सम्पर्क किया वो भी सुबह यंहा पहुचे ओर गांव सहित आसपास के युवाओ की मदद से विक्षिप्त युवक को ढूंढा गया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद युवक को बढिया नहला धुलाया बालो की कटिंग की ओर नए कपड़े पहनाने के बाद विक्षिप्त युवक को कल्याणपूरा पुलिस की मदद से इंदौर से आई एम्बुलेंस से मेंटल हॉस्पिटल इंदौर पहुचाया ….जिसके बाद समस्त नगरवासियों ने एसपी साहब को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आपके इस सहयोग के लिए हम हमेशा आपके आभारी रहँगे……

===============

कहने को तो जिले में कई एसपी साहब आये और चले गए पर आपमे कार्य करने का जुनून ओर जो शेली है उसकि जनता कायल हो चुकी है….आपके कार्यकाल में झाबुआ एक नई ऊंचाइ प्राप्त करेगा …..धन्यवाद एसपी साहब