मुकेश अम्बे रिपोर्टर





कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा के निर्देशन में प्रभारी खनिज अधिकारी श्री घनश्याम धनगर एवं उनकी टीम के सदस्यों बिना रायल्टी के अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खन्न करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। रविवार की बीती रात्रि को भी खनिज विभाग के दल ने ठीकरी से 1 जेसीबी एवं 1 टेªक्टर ट्राली को जप्त कर ठीकरी थाने की अभिरक्षा में खड़ा करवाया है। ग्राम छोटा बड़दा, नलवाय एवं हतोला से में 1 जेसीबी तथा 6 टेªक्टर ट्राली को बिना रायल्टी जमा किये परिवहन करते हुए पाये जाने पर पकड़कर जब्त किया है।
जिला खनिज अधिकारी श्री घनश्याम धनगर ने बताया कि जिले में अवैध रूप से खनिज परिवहन व उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी। किसी भी स्थिति में शासकीय कोष में रायल्टी नही जमा करने वाले तथा रायल्टी की चोरी कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वालों को बक्शा नही जायेगा। उन्होने समस्त खनिज परिवहनकर्ताओं एवं अवैध उत्खनन करने वालों को चेताया है कि रायल्टी की चोरी करने वालों के जहां वाहन जब्त किये जायेंगे वही उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी। खनिज विभाग की इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार श्री कैलाश कन्नोजे, श्री जगदीश बिलगांवे तथा खनिज निरीक्षक श्री शांतिलाल निनामा की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है