मुकेश अम्बे रिपोर्टर



लघु वेतन संघ जिला अध्यक्ष राजेश सकतपुरिया द्वारा बताया गया कि हम लोग पूर्व में भी जिले की समस्या हेतु कई बार ज्ञापन दे चुके हैं जिसमें दैनिक वेतन कर्मचारियों की समस्या, अंशकालीन, स्थाई कर्मी की समस्या हेतु संघ द्वारा ज्ञापन सौंपा जा चुका है जबकि शासन का नियम है संघ अगर एक ज्ञापन देता है तो जल्द से जल्द कार्रवाई में लेकर ज्ञापन का जवाब दिया जाए परंतु बड़वानी जिले में अफसर तानाशाही में शासन प्रशासन के आदेशों का कोई पालन नहीं होता है।
आज भी जनजाति कार्यालय विभाग के 2007 के पश्चात के दैनिक वेतन भोगी से स्थाई करने के संबंध में अभी तक कोई जवाब नहीं आया है ,जिम्मेदार अफसर कोई भी कार्रवाई नहीं करते हैं, ना ही जवाब देते हैं ऐसे ही कर्मचारियों की समस्या को लेकर आज पूरे प्रदेश भर के जिलों में ज्ञापन सौंपा गया है , कर्मचारियों के हित के लिए अगर कोई अच्छी कारवाही नही होती है तो भविष्य में भोपाल जाकर रैली निकालकर आंदोलन करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी।इस अवसर पर उपस्थित महेश जमरे तहसील अध्यक्ष बड़वानी ,राकेश अंबे ब्लॉक अध्यक्ष राजपुर तथा जिला उपाध्यक्ष नाना वर्मा आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया