राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर-राजोद थाना अंतर्गत सिन्दुरीया एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्महत्या का कारण शादी नहीं होना बताया गया। घटना सिन्दुरीया की है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरदारपुर भिजवाया। खेत पर पेड़ पर लटक कर भीमा पिता हिरालाल मुनिया 20 वर्ष ने सोमवार सुबह फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। फांसी के फंदे पर लटका देख ग्रामीणों ने चोकिदार को सुचना दी। इसके बाद में युवक के परिजनों को सूचना दी गई। राजोद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरदारपुर भेजा है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया