पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



Katni Nadi Pul कटनी में विपक्ष के लिए हमेशा ही मुद्दा रहे कटनी नदी पुल से अंततः आज से आवागमन शुरू हो गया। करीब 14 साल में बन पाए कटनी नदी पुल का साधारण रूप से शुभारंभ किया गया। इस तरह कटनी की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई। विधायक संदीप जायसवाल, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, भाजपा नेता अश्वनी गौतम, संदीप दुबे, महेश शुक्ला आदि की उपस्थिति में पुल का शुभारंभ शहर की बेटी याशिका मलिक ने मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया। फिर यशिका अपनी स्कूटी से पुल से होकर निकलीं।आपको बता दें कि 14 वर्षों से बनने वाला विवादो से घिरा पुल बन कर तैयार हुआ। बीते दिनों में लोकनिर्माण विभाग सेतु विभाग भार क्षमता का परीक्षण करने में लगा था। विभाग पुल पर 75 टन तक के वाहनो के भार सहने की क्षमता का परीक्षण कर रहा था जिसके लिए पुल के नीचे गेज लगा कर रोडिग की जा रही थी यह प्रक्रिया कुछ दिनों तक की गई । जिसके बाद आज लोक निर्माण विभाग निगम सेतु विभाग ने इसे आम जनता के लिए खोल दिया। इससे अब आम नागरिको, वाहनो आदि का आगमन शुरू हो जाएगा।कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण जबलपुर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि लगातार लोड बढ़ाकर और डायल गेज से रीडिंग की गई। पुल के नीचे डायल गेज लगाया गया है ताकि वैज्ञानिक सम्मत ढंग से पुल की गुणवत्ता की पुख्ता जांच की जा सके। जनहित व सुरक्षा एवं सावधानी के मद्देनजर हर दृष्टि से उपयुक्त पाए जाने पर पुल आमजन और यातायात के लिए आज से शुरू हुआ। पुल के भार वहन क्षमता की जांच हेतु पुल के ऊपर 24 घंटे तक वजन रखा गया फिर उसके बाद गुरुवार को धीरे-धीरे अनलोड किया गया।

More Stories
युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में प्रथम कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए कलेक्टर श्री तिवारी की प्रदेश स्तर पर हुई सराहना प्रदेश के रोजगार आयुक्त ने किया कलेक्टर श्री तिवारी की प्रशंसा
देश की जनता के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है भारतीय जनता पार्टी: श्री विष्णुदत्त शर्मा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया
जोबी कलां में गूंजा ‘जल है तो कल है’ का संदेश, चौपाल और रैली से जागरूकता अभियान तेज