Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


आज 11 जनवरी को दोप 2 बजे से कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा में आम आदमी पार्टी का युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न
इस बार बडवारा को चाहिए बिकाऊ नहीं टिकाऊ विधायक — संदीप शाह
आज मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बडवारा स्थित रोहनिया में प्रदेश में फैली बेरोजगारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे आम आदमी पार्टी के आप यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष संदीप शाह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनिल मिश्रा जी ने की।
कार्यक्रम का आयोजन यूथ ग्रामीण अध्यक्ष रज्जु तिवारी,राघवेंद्र सिंह के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप शाह जी जी ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में बेरोजगारी बहुत अधिक बढ़ गई है युवा दर दर भटकने पर मजबूर है। युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है, परीक्षा फीस के नाम पर युवाओं से करोडो रूपए वसूले जा रहे हैं, लेकिन न तो परीक्षाएं कराई जा रही है, न ही नौकरी दी जा रही है और अगर परीक्षाएं करा भी देते हैं तो उनके रिजल्ट नहीं आ पाते हैं।
सोमवंशी जी ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या सरकार द्वारा उत्पन्न समस्या है। वर्तमान में छात्र-छात्राओं के स्नातक व स्नातकोत्तर करने के बावजूद कई वर्षों तक भर्ती नहीं आती जिसके कारण युवाओं को सामाजिक एवं मानसिक तनाव झेलने पड़ते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी से भी जूझना पड़ता है।
सोमवंशी जी ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवाओं की संख्या सर्वाधिक है लेकिन पिछले कुछ सालों से युवाओं की घोर अवहेलना की जा रही है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। सरकार द्वारा अनेक घोषणाएं तो की जा रही है लेकिन इस दिशा में कोई भी प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस के द्वारा क्षेत्र के युवाओं की घोर उपेक्षा की गई है।
शाह जी ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में लाखों पद रिक्त होने से पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्य का अधिक बोझ पड़ता है एवं पद रिक्त होने से युवाओं को भी अवसर नहीं मिल पाता। युवा बेरोजगार घूमने पर मजबूर हैं।
सोमवंशी जी ने कहा कि सरकार का ई श्रम कार्ड पोर्टल बताता है कि मध्यप्रदेश में 1 करोड़ 30 लाख युवा बेरोजगार हैं अगर बात वास्तविकता में की जाये तो ये संख्या दोगुनी एवं तीन गुनी है।
श्री संदीप शाह जी के द्वारा बताया गया प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही भर्ती प्रक्रिया में सुधार किया जायेगा, विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ती हेतु प्रतिवर्ष भर्ती निकली जायेगी। सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया अधिकतम 10 माह में पूर्ण कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जायेंगी एवं उक्त समय सीमा में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण न होने की की दशा में नियुक्ति होने तक अभ्यार्थी को ₹5000/- प्रतिमाह क्षतिपूर्ती भत्ता दिया जायेगा।
सभी परीक्षाओं में आवेदन शुल्क अधिकतम ₹100/- किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा में आवेदन हेतु आवेदन करने के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य किया जायेगा तथा अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को अधिकतम 5% पदों पर ही आवेदन की पात्रता दी जाएगी। इंटरव्यू के आधार पर सीधी भर्ती को बंद किया जाएगा।
रोजगार पोर्टल में सुधार किया जाएगा। प्रदेश के सभी विभागों में रिक्त पदों की जानकारी सार्वजानिक रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। रोजगार पोर्टल पर बेरोजगार युवाओं की संख्या समय समय पर अपडेट की जाएगी।
विद्यार्थी के स्नातक या स्नातकोत्तर होने के पश्चात् 1 वर्ष के बाद भी अगर सरकारी नौकरी नहीं मिलती है तो उसे ₹5000/- प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा।
वर्तमान में प्रदेश में भर्तियों में घपले, घोटाले व पेपर लीक के मामले सामने आते हैं। इसके निदान के लिए राज्य भर्ती आयोग का गठन किया जाएगा जो पूर्णतः स्वतंत्र हो और संवैधानिक दर्जा प्राप्त हो। राज्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में धांधली या घोटाला सामने आने पर घोटाले की तुरंत SIT या CBI को जांच सौंपी जाएगी। एवं 45 दिन के भीतर जाँच पूरी कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। भर्तियों में भ्रष्टाचार ख़त्म करने एवं पारदर्शिता हेतु हेल्पलाइन नंबर की सुविधा दी जाएगी।
युवाओं की लड़ाई आम आदमी पार्टी अब सड़कों पर लड़ेगी। प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा जी ने कहा आम आदमी पार्टी हर हाल में युवाओं का शोषण नहीं होने देगी।
आशीष सिंगरहा ने बडवारा की जनता से आग्रह किया की इस बार बडवारा में बिकाऊ नहीं टिकाऊ व्यक्ति को चुनें। इस बार उसे विधायक चुने जो सत्ता के लिए न लड़कर व्यवस्था के लिए लड़े।
उक्त कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनिल मिश्रा कटनी जिले के चारो विधानसभा की मुलभुत की जन समस्या लगातार उठाते आ रहे है बडवारा विधानसभा के अंदर भी व्यापक स्तर पर अवैध रेत खनन जारी श्रेत्र मे स्थापित इंडस्टीज मे श्रेत्रीय युवाओ के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा किसान मजदूर का लगातर शोषण हो रहा है धान खरीदी केन्द्रो कटौती के नाम पर पर बोरी 1 किलो धान ज्यादा लिया जा रहा कटौती के नाम ज्यादा इन सभी मुद्दो को लेकर बहुत जल्द कलेक्ट्रेट घेराव करेंगे।प्रदेश यूथ सह सचिव मोनू रजक जी ने कहा बहुत
जल्द यूवओ को लेकर जन आदोलन करेंगे। आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन मंत्री माजिद खान,शहर अध्यक्ष यूथ श्याम यादव जी,रज्जू तिवारी,प्रियंका धुर्वे ,जी,निर्मल गौतम,रिशेव पटेल,अंशू मिश्रा,दीपक यादव,रिंकु दाहिया,दीपक प्रधान,वालमिक यादव,हनुमान गर्ग,दुर्जन कोल,राजू सेन,राकेश सेन,सीताराम साहू,संतोष साहू ,गुड्डू महोबीया,गया सिंह,निलू सिंह,देवेन्द यादव,अजय कोल,ललतू सिंह आदि शामिल रहे ।