मुकेश अम्बे रिपोर्टर




बड़वानी 11 जनवरी 2023/ कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने बुधवार को ऑपरेशन सत्यापन के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानसेमल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाला में कक्षा 9वी से 12वी तक की बालिकाओं को अंग्रेजी विषय पढ़ाया। अंग्रेजी विषय पढ़ाते हुए कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने बालिकाओं को अंग्रेजी में नाउन, प्रोनाउन, वर्ब, टेंस एवं उनके प्रकार तथा सेंटेंस किस प्रकार से बनाए जाते हैं इसके बारे में बताया। पढ़ाई के दौरान कलेक्टर ने बालिकाओं के शिक्षा के स्तर को जांचने के लिए बीच-बीच में उनसे प्रश्न भी किए। कलेक्टर के प्रश्नों का सही उत्तर देने वाली बालिकाओं को कलेक्टर ने अध्ययन सामग्री देकर पुरस्कृत भी किया। साथ ही पूरी कक्षा ने ताली बजाकर छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन