Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

पंचायती राज व्यवस्था के इतिहास में पहली बार किसी जिला पंचायत की उपाध्यक्ष व शिक्षा समिति की सभापति द्वारा जिले के हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सतना जिले के समस्त हायर सेकेंडरी विद्यालयों जिनकी संख्या 156 है के समस्त प्राचार्यो की समीक्षा मैराथन बैठक दिनांक 11जनवरी 2023 को जिला पंचायत सतना के सभागार में जिला पंचायत सतना की उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता डॉ पंकज सिंह परिहार की अध्यक्षता और जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई!!! लगभग 5 घंटे चली इस मैराथन बैठक में जिले के 156 हायर सेकेंडरी विद्यालयों में से 138 विद्यालयों के प्राचार्य संपूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित रहे!!! आज की महत्व पूर्ण समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता डॉ पंकज सिंह परिहार शिक्षक की भूमिका में थी और विद्यालयों के समस्त प्राचार्य छात्रों की भूमिका में नजर आए!!! जिला पंचायत की उपाध्यक्ष द्वारा प्राचायों से वन टू वन चर्चा कर विद्यालय में हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में किसतरह से उत्साहजनक सुधार किया जा सकता है और उसके लिए संबंधित विद्यालय के स्टाफ द्वारा क्या प्रयास किया जा रहा है इस बारे में विस्तार से संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य और जिला पंचायत उपाध्यक्ष के बीच सुझावों का आदान प्रदान किया गया!! इसी क्रम में जिला पंचायत की उपाध्यक्ष द्वारा आगामी परीक्षाओं में संभावित परीक्षा परिणामों के प्रतिशत की जानकारी चाहे जाने पर लगभग सभी प्राचार्यो ने आगामी परीक्षाओं में उत्साहजनक परीक्षा परिणाम प्राप्त करने हेतु प्राण प्रण से प्रयास करने का आश्वासन जिला पंचायत की उपाध्यक्ष को दिया!!! *जिसमें केल्हौरा उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मिथिलेश और चुंआ के प्राचार्य श्री शुक्ला जी ने 100% परिणाम हेतु प्रयास करने की बात कही!! वही महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कुमकुम भट्टाचार्य ने 95% परीक्षा परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रयास करने का भरोसा जिला पंचायत की उपाध्यक्ष को दिलाया इसी तरह बैठक में उपस्थित लगभग सभी प्राचार्यो ने आगामी परीक्षाओं में 50% से 60% अधिक परीक्षा परिणाम हेतु प्रयास करने की बात कही!!! जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह ने अपने संबोधन में प्राचार्यों से आग्रह किया कि जिले की शिक्षा समिति और जिले के समस्त अध्यापक गण छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए एक साथ मिलकर प्रयास करें तो सतना जिला स्कूली शिक्षा के मामले में अग्रिम पायदान पर खड़ा हो सकता है!!! जिला पंचायत की उपाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में जिले भर के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं में से *कक्षा 8 कक्षा 10 और कक्षा 12 में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल के माध्यम से सम्मानित करने की बात कही!!*सत्र 2020 /21 में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आगामी फरवरी माह के अंत तक मेडल प्रदान करने की कार्यवाही विद्यालय स्तर पर की जाएगी ऐसा भरोसा जिला पंचायत की उपाध्यक्ष ने दिलाया है!! जिला पंचायत की उपाध्यक्ष ने *अपने उद्बोधन में इस वर्ष का शिक्षक दिवस जिला स्तर पर भव्यता के साथ आयोजित करने की भी बात बैठक में कहीं जिस पर बैठक उपस्थित समस्त प्राचार्यो ने करतल ध्वनि से जिला पंचायत की उपाध्यक्ष का स्वागत किया किया*!!!इस महत्वपूर्ण बैठक में स्थाई शिक्षा समिति के सदस्य श्री संजय सिंह श्रीमती प्रियंका डोहर और श्रीमती एकता सिंह के साथ रमसा के अधिकारी श्री अग्निहोत्री जी साथ साथ सभी विकास खंडों के शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे!!! *बैठक में अनुपस्थित 18 प्राचार्यो के संबंध में अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु जिला कलेक्टर सतना से पत्राचार करने के बात जिला पंचायत की उपाध्यक्ष ने कही है!!*