Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश अम्बे रिपोर्टर

जुलवानिया– मां दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन 51 शक्ति कलश को लेकर लाल साड़ी में मातृशक्ति ने नगर में निकाली शोभायात्रा जगह-जगह हुआ फूलों से शोभायात्रा का स्वागत बुधवार को दुर्गा मंदिर से शोभायात्रा में अश्व दल, बैंड बाजे, आदिवासी लोक नृत्य, ढोल ताशा दल शामिल हुए माता के 51 शक्ति पीठ के अभिमंत्रित शक्ति कलर्स को महिलाएं अपने सिर पर धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुई शोभा यात्रा मैं आकर्षक बग्गी पर मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित की गई शोभा यात्रा दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टेशन राम मंदिर ,गायत्री मंदिर शिव मंदिर पुराना ए बी रोड से होते हुए दुर्गा मंदिर पर पहुंची मुख्य अजमान दीपक शर्मा ने माता जी की आरती उतारी कार्यक्रम के संयोजक हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक अखिलेश साहू ने बताया कि 12 जनवरी को प्रातः देव आव्हान के साथ अग्नि स्थापन की जाएगी साथ ही शिव शक्ति पार्थेश्वर निर्माण दोपहर 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक अभिषेक पूजन किया जाएगा रात्रि में हिंदू जागरण मातृशक्ति मंडल द्वारा संगीतमय कार्यक्रम रहेगा, 13 जनवरी को हवन के साथ प्रतिमा का अधिवास होगा रात्रि में निमाड़ी भजन प्रसिद्ध गायक तुलसीराम पटेल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, 14 जनवरी मकर सक्रांति के अवसर पर हवन एवं मूर्ति का महा अभिषेक होगा रात्रि में देवी जगराता जिसमें शुभम रघुवंशी खरगोन एवं वंशिका साहू द्वारा जगराते की प्रस्तुति दी जाएगी 15 जनवरी को प्रातः मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा
इस दौरान विजय यादव विपिन साहू महेश जयसवाल कालूराम जयसवाल सचिन जयसवाल राधेश्याम जयसवाल कमलेश साहू रुखडिया वर्मा सरपंच सुनीता सुखलाल आमले जनपद उपाध्यक्ष माया देवी यादव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थे

आयोजन में संत समाज पधारे गा

पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में 1008 संत श्री योगेश्वर जी महाराज वालीपुर (मनावर), श्री हृदय गिरी जी महाराज मुख्य संत जगन्नाथ मंदिर महेश्वर, संत श्री उदय नाथ जी महाराज चैनपुरा, परम पूज्य बिजागढ वाले बाबा, संत श्री राजेंद्र जी बाबा प्रमुख पुजारी भिलट देव मंदिर नांगलवाड़ी, पुजारी श्री दयाराम बाबा नीलकंठ कार्यक्रम में पधारेंगे