*शास्त्री जी ने आजादी के पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद सशक्त भारत के निर्माण में अतुल्य योगदान दिया था*

*अतुल रमेश पाठक*
भिंड – भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की 11 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। पाठक ने शास्त्री जी के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा है कि शास्त्री जी ने आजादी के पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद सशक्त भारत के निर्माण में अतुल्य योगदान दिया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और इसके कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। शास्त्री जी के काम के प्रति दृढ़ इच्छा शक्ति उनके निर्णयों और कार्यों में दिखाई देती है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार को चरितार्थ करने वाले शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया, उनके जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।
पाठक ने बताया कि उनके नेतृत्व में भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. ताशकन्द में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई.
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण