लोकेशन / सागर
दिनांक 11/01/22
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी





स्लंग/ सागर में बुधवार को यातायात रैली निकाली गई
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से यातायात रैली का हुआ शुभारंभ शिक्षा जागरूकता एवं प्रचार प्रसार वाहन तथा एलईडी वाहन एवं 1 सैकड़ा से अधिक पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों एवं रक्षा समिति के सदस्यों की बाइक रैली सवारों को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक तरुण नायक द्वारा दोपहर 12:00 बजे रवाना किया गया। बाइक रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना होकर सिविल लाइन चौराहा, मकरोनिया चौराहा वापस सिविल लाइन चौराहा, गोपालगंज, बस स्टैंड ,परकोटा, तीन बत्ती, कटरा, राधा तिराहा होते हुए वापस कटरा पर समाप्त हुई। यातायात जागरूकता वाहन एवं एलईडी युक्त जागरूकता वाहन सागर जिले के प्रमुख कस्बों पर आगामी 7 दिनों के अंदर भ्रमण करेगा जिसके माध्यम से जिले की जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जाएगा रैली के माध्यम से आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने एवं दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने की अपील की गई है। इस रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक के पी सिंह एवं शेखर दुबे तथा थाना प्रभारी मोती नगर, गोपालगंज ,कोतवाली ,कैंट, महिला थाना शामिल रहे ।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*