Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजगढ़ पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, घटना के 72 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर 36 लाख रुपए कीमत का माल जप्त, ढाबे के बहार से चोरी हुआ था ट्रक

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर – ग्राम धुलेट में सेवा ढाबे के बहार खड़े ट्रक चोरी के मामले में राजगढ़ पुलिस टीम को सफलता मिल गई , पुलिस टीम ने ट्रक सहित लाखों रुपए के माल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा क्योंकि ट्रक मालिक ढाबे के बाहर वाहन को खड़ा करके अंदर खाना खाने के लिए चला गया था। इसके बाद आरोपी ने मास्टर चाबी का उपयोग करके वाहन को चोरी कर लिया था। इस पूरे मामले में आरोपी सहित तक तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जिसके बाद में रखे हुए डामर के ड्रमों का वाहन को जप्त कर लिया।अब पुलिस आरोपी से आगे पुछताछ कर रही है। राजगढ़ थाना अंतर्गत सेवा ढाबे के समीप 7 जनवरी को दोपहर के समय ट्रक क्रमांक एमपी -46 एच 5772 खड़ा हुआ था। ट्रक चालक जफर पिता इसाफ खान ढाबे पर खाना खाने के लिए गया था।इसी दौरान अज्ञात बदमाश ट्रक को चोरी करके लेकर गया था,वाहन के अंदर 156 ड्रम डामर के रखे हुए थे जो निर्माण के लिए उपयोग में आने के लिए जा रहा था। राजगढ़ पुलिस ने जफर की सुचना पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की । वाहन में रखकर डामर सहित वाहन की कुल कीमत 36 लाख 66 हजार रूपए थी ऐसे में एसपी आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन व एसडीओ रामसिंह मेडा के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई।
टिआई कमलसिंह पंवार के अनुसार राजगढ़ से चोरी हुआ बदनावर की ओर जाते हुए देखा गया था जिसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई तथा बदनावर में मुल्तान फाटक के समीप स्थित वनस्थली ढाबे के पास चोरी हुआ ट्रक मिला। वाहन में सवार कुलदीप उर्फ गोलू पिता तुलसी राम निवासी खर्चा सांवेर रोड से ट्रक सहित वाहन में रखे हुए धर्म के बारे में थाने पर से लाकर कड़ी पूछताछ की गई तो आरोपी ने राजगढ़ से वाहन चोरी करने की बात कबूली तथा वाहन को इंदौर के व्यापारी को बेचने की तैयारी के बारे में भी बताया हालांकि इसके पहले पुलिस ने घटना के 72 घंटे बाद ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी सहित वाहन जप्त करने की पुरी कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक राजेश चौहान, सहायक उपनिरीक्षक रविन्द्र चौधरी,आरक्षक दिनेश, वीरेंद्र डामारे, सुनील मोर्य,प्रदिप भदौरिया एवं जितेन्द्र भुरिया आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।