एस पाटीदार रिपोर्टर

भारतीय धर्म, दर्शन ,संस्कृति का दुनिया को ज्ञान देने वाला युवा स्वामी विवेकानंद जी ने 25 वर्ष में ही सन्यास का रूप ले लिया था। वह हर युवा के लिए आदर्श है तथा उनका संदेश आज भी देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर है। उनका संदेश आज भी हमारे लिए अमृतत्तुल्य है ।भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इकाई मनावर द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महेंद्र कुशवाह ने कहा कि हमें स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र एवम समाज कार्य में लगाना चाहिए। इकाई के अध्यक्ष रमेश कुशवाह, संगठन मंत्री अखिलेश जायसवाल, सचिव एडवोकेट सुनील कुशवाह, जगदीश पाटीदार, नवनीत पाटीदार, सज्जन चौहान ,रवि जायसवाल उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है