एस पाटीदार रिपोर्टर

विओ:- मनावर शहर के मृत्युंजय गार्डन में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हुकुम चंद सावला ने महाराणा प्रताप पर व्याख्यान माला मे अपने उद्बोधन मे कहा कि वे एक वीर योद्धा थे। वे शुरवीर थे जिन्हे दुश्मन भी सलाम करते थे । वह बाद मे राजपूत राजवंश के राजा थे। इतिहास में उनका नाम वीरता और साहस के लिए सदा के लिए अमर है। महाराणा प्रताप द्वारा किया गया त्याग , बलिदान एवम चेतक की वीरता पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम की अध्यक्षता मनावर शहर के पूर्व प्रथम नागरिक एवं स्वर्गीय राजकुमार जैन प्रसिद्ध उद्योग पति के सुपुत्र सक्षम जैन समाज सेवी ने की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बरखा राठी एवं अतिथियों का स्वागत नम्रता पाटीदार, अनीता सोनी ने किया। एकल गीत की प्रस्तुति पवन पाटीदार द्वारा की गई ।श्री प्रसन्ना मित्तल द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। शैलेंद्र भार्गव ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। गोकुलधाम गौशाला समिति के कायाकल्प करने वाले एवम विश्व हिन्दू परिषद के जितेंद्र सोनी ,सुरेश पटेल, अरविंद पांडे ,पवन पाटीदार एडवोकेट उपस्थित थे ।आभार विपुल गंगवाल ने माना।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…