

भिंड – राष्ट्रीय हिंदू एकता संगठन भारत युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्यानेंद्र सिंह डिम्पल चौहान ने संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय संस्थापक धर्मेंद्र सिंह राजावत की अनुशंसा पर संगठन की युवा मोर्चा इकाई में राम लखन सिंह सिकरवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मंजीत सिंह अन्नू तोमर एवं गौरव यादव को राष्ट्रीय मंत्री और अजय शर्मा को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी हमें दी है, उसको हम ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौहान ने कहा कि हमारा संगठन संपूर्ण देश में शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में हिंदुओं को संगठित करने का कार्य करेगा और आगे भी संगठन के लिए जो युवा कार्य करना चाहेगा उसको हम संगठन से जुड़ेंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को सर्व समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई प्रेषित की।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…