बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

✍️ सतना:- देश के जाने-माने नेता पिछड़ों, शोषित, वंचितओं के मसीहा, आइडिया ऑफ इंडिया जेडीयू अध्यक्ष श्रद्धेय शरद यादव जी के देहांतउपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राजीव गांधी कॉलेज बस स्टैंड में किया गया था। श्रद्धांजलि
सभा में बोलते हुए राजीव गांधी कॉलेज के संचालक अजय सोनी जी ने बताया कि देश ने एक नायाब हीरा खो दिया है।
उनका इस कदर हम सब को छोड़ कर जाना बहुत ही दुखद क्षण है।शरद यादव जी की भारतीय राजनीति में एक अलग जगह थी। भारतीय संसद में जब वह बोलते थे तो उनकी बातों को लोग गंभीरता के साथ सुनते थे।
संसद में यादव तिकड़ी लालू, मुलायम और शरद हमेशा चर्चा का विषय रही है।
जिनके चलते सरकार को कई बार अपने कदम पीछे करने पड़े हैं।
भारतीय सियासत में शरद यादव जी को सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने समाजवादी मूल्यों की रक्षा के लिए कड़ा संघर्ष किया है।
श्रद्धांजलि सभा में बी.एल यादव निराला, एड. के पी पाल जैसे बड़ी बुद्धिजीवियों ने भी शरद यादव जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में संचालक अजय सोनी, बीएल यादव निराला, एड. केपी पाल ,महेंद्र वर्धन पप्पू पूर्व पार्षद ,डॉ अमित सिंह, सुदामा प्रजापति ,सोनू पाल ,सावन कपूर ,डीके प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
More Stories
नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा ने सौंपे हितग्राहियों को संबल अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
आष्टा जूनियर त्रिकोणीय सीरीज लेदर बॉल क्रिकेट का हुआ समापन