Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर



राजोद-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद- निपावली में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में अतिथि पंडित किशोरी लाल जी उपाध्याय,मंहत श्री गणपत दास जी ,डा.एम एल जैन,डा.ओपी परमार, सतीश पाराशर सर ,श्री मति पाराशर मेडम,आयुष चिकित्सक पुजा शर्मा,संरपच जितेन्द्र गामड़, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह राठौर आदि मंचासीन थे। इस दौरान अतिथियों का स्वागत पुरोहित परिवार द्वारा शाल श्रीफल से सम्मान कर स्वागत किया गया इस दौरान गोकुल पुरोहित,राजु भाई पुरोहित, ललित पुरोहित, मन्नालाल पुरोहित , अमरलाल शर्मा, बलराम पुरोहित व पुरोहित परिवार द्वारा किया गया। इस दौरान सरदारपुर चिकित्सा अधिकारी डा.एम.एल जैन ने कहा ईश्वर ने शरीर में विभिन्न अंग दिए है जो अनमोल है लेकिन नेत्र ऐसे अंग है जो यदि खराब हो जाए तो व्यक्ति का पूरा जीवन अंधकारमय हो जाता है. भले ही हम उसकी समाज सेवा के हिसाब से सहयोग करते है लेकिन उसके अंदर जीवन भर घुटन रहती है जिसे भुलाया नहीं जा सकता. इसकी कल्पना करना भी कपकंपा देने जैसा लगता है. डॉक्टर ओपी परमार ने भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी ऐसे में स्वर्गीय राणा जी(पुरोहित)प्रसाद की स्मृति में उनके पुत्रों ने नेत्र जांच शिविर जैसे आवश्यक कैंप को लगाकर वास्तव में पुण्य का कार्य किया है. इससे उन लोगों का भला होगा जिनको यह लोग जानते तक नहीं है और वह लोग भी यह नहीं जानते कि यह शिविर किसने लगाया है बड़े अस्पतालों में जाकर अपनी आंखों को सही करा सके ऐसे शिविरों की विशेष आवश्यकता है। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूषों, ने शिविर में पहुंच कर लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश दि्वेदी द्वारा किया गया आभार मन्नालाल पुरोहित द्वारा माना गया।