Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

20/01/2023 को महारास लीला का आयोजन हुआ जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक डा.श्री कृष्ण शरण जी महाराज ने महारास का वर्णन किया आरती यजमान श्री जितेंद्र सिंह पटेल ने सपत्नीक की जिसके के पश्चात कथा प्रारंभ हुई कथा में भगवान का बासुरी से कृष्ण का संबंध, स्वामी जी द्वारा महारास का संगीतमय भावपूर्ण व्याख्यान एवम,मंचन हुवा।

ठाकुर जी जब बांसुरी बजाते आते हैं तो उस समय की छटा का तो कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता

भगवान जब बांसुरी बजाते आते हैं तो उस समय की छटा का तो कोई अंदाजा नहीं लगा सकता, इस बांसुरी ने सबके दिल चुरा रखे हैं, ब्रज के कवि ने बताया अरे बांसुरी, क्यों तू इतना शोर मचाती है सबका चेंन चुराती है ,तुझको इतना आराम मिल रहा है, स्वयं ब्रजराज ने तुम्हें होठों का तकिया दिया है,और कर कमलों की सेज बिछाई है ,श्याम सुंदर के घुंघराले बालों की अलकावली से हवा हो रही है, फिर भी तुम्हें आराम नहीं मिल रहा? तो बांसुरी ने कहा नहीं ,अब पैर दुख रहे है ,तो कवि ने कहा ठाकुर जी तो स्वयं तुम्हारे पैर अपनी अंगुलियों से दबाते हे , इतने सुख से मतवाली हुई जाती है फिर भी तुझे नींद नहीं आती है, गोपिया कहती है सुनो इस के चक्कर में कोई मत आना बड़े सुंदर भाव से स्वामी जी ने बांसुरी और कृष्ण का संबंध का व्याख्यान सुनाया

फूलों की सुंदर होली ,भगवान श्री कृष्ण और राधा जी के साथ भक्तो ने खेली

कथा के दौरान आयोजक समिति द्वारा फूलों की होली का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें भगवान श्री कृष्ण और राधा बने कलाकारों के द्वारा,भक्तो के साथ होली खेली गई बड़े सुंदर दृश्य के साथ जनता भाव विभोर होकर होली उत्सव में शामिल हुई ,हर कोई राधा कृष्ण के रंग में रंगा नजर आया ,आज कथा स्थल पर पहुंचे, (मंत्री जल संसाधन विभाग), श्री तुलसीराम सिलावट भी कथा स्थल पर होली उत्सव में शामिल हुए
श्रीकृष्ण की इस अनोखी लीला के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अद्भुत लीला की एक झलक पाने के लिए श्रद्वालु आतुर नजर आ रहे थे। कथा के दौरान श्री कृष्ण शरण जी महाराज ने कहा कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ,मिलन हुआ हे,भगवान श्री कृष्ण राधा के महारास की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। । भागवत कथा के छठे दिन कथा स्थल पर महारास के मंचन के दौरान गरबा भी भक्तो के द्वारा कीया गया ,आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

आज कथा में शामिल हुवे, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा, बी जे पी नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा,मंडी व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष रूपेश राठौड़, देवकरण पहलवान ,कमल सिंह पूर्व सरपंच कुरावर,सोनू गुणवान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ,कुलदीप सिंह मुगली, विजेंद्र सिंह अरनिया जौहरी ,भैरो सिंह खजुरिया कासम, कमल ताम्रकार हरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष सोनकच्छ ,हरि सिंह जी हरनावदा , पुष्पा खंडेलवाल, अनोखी लाल खंडेलवाल ,वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन आष्टा महिला मंडल , शामिल हुए