इरम खान रिपोर्टर




अलीराजपुर शहर में बस स्टैंड के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से नगर में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। बस स्टैंड से आने जाने वाले व्यक्तियों ने बताया कि यह व्यक्ति काफी देर से यहां लेटा हुआ था, काफी देर तक जब उसने कोई हलचल नहीं की तो पास जाकर देखा तो यह मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस को मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला है। जो की भीला, धुंधरा, “पुजारा फलियां” (बड़ी सर्दी) का है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*