युवाओं के लिए प्रेरणा है स्वामी विवेकानंद – आयुष चौहान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभाविप मध्यभारत




अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सारंगपुर नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 160 वी जयंती शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय सारंगपुर प्रांगण में मनाई गई, विद्यार्थियों व कॉलेज के स्टाफ द्वारा विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आयुष जी चौहान ने दीप प्रज्वलन कर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है, अभाविप विवेकानंद जी के आदर्श पद चिन्हों पर चलते हुए राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपनी सहभागिता दे रही है विद्यार्थी परिषद ने छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रूप में प्रदर्शित किया है, ज्ञान शील एकता के मूल मंत्र को साथ लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलने वाला विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो लगातार छात्रों व युवाओं को राष्ट्र सर्वप्रथम की विचारधारा के साथ सामाजिक धार्मिक व राजनीतिक क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए तैयार करता है । नगर सहमंत्री आदित्य शर्मा द्वारा नगर में विद्यार्थी परिषद द्वारा किए जा रहे, छात्र हित के कार्यों के साथ धार्मिक व सामाजिक कार्यों से उपस्थित विद्यार्थीयों व स्टाफ को अवगत कराया , कॉलेज अध्यक्ष प्रदीप गुर्जर व मंत्री उमा बैरागी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी विद्यार्थियों व स्टाफ के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया । निशा भिलाला , सपना वर्मा, ख्याति सक्सेना , मोनिका पुष्पद, हरिओम भिलाला, गोविंद के साथ सभी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे ।

More Stories
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।
अंतरराष्ट्रीय तरंग गोष्ठी में डॉ. जवाहर द्विवेदी का ओजस्वी उद्बोधन रहा आकर्षण का केंद्र
समथर में पूर्वजों की स्मृति में फल वितरण