Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कौशल एवं मूल्यों को विकसित करना ही उद्देश्य नेहरू युवा केंद्र का -प्रभात

बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

एंकर – मैहर । नेहरू युवा केंद्र द्वारा रविवार को खेल स्टेडियम फुटबॉल ग्राउंड में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा की उपस्थिति में किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा एवं वरिष्ठ पत्रकार विजय भारती वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल मनोज शुक्ला अतुल कुमार वर्मा अंकित पाल नैतिक पांडे सज्जन सिंह चौहान संजना सिंह रुचि शुक्ला अरविंद देवेंद्र वर्मा ओमप्रकाश सुखेंद्र कुशवाहा एवं सभी प्रतिभागी के द्वारा मां सरस्वती के रूप में नन्ही कन्या पर पुष्प अर्पित और तिलक लगाकर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आयोजन के मुख्य अतिथि प्रभात द्विवेदी दद्दा ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल करना रहा है उनमें ऐसे कौशल एवं मूल्यों को विकसित करना जिससे कि वे आधुनिक, धर्मनिरपेक्ष तथा तकनीकी राष्ट्र के उत्तरदायी एवं सृजनकारी नागरिक बन सकें। आज हमारे क्षेत्र में ऐसे बहुत से प्रतिभावान छात्र एवं छात्राएं हैं जिन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का यह प्रमुख मंच प्रदान करता है आज के प्रदर्शन में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा तो और बेहतर भी करने के उद्देश लेकर तैयारी में संलग्न होगें जब ही ऐसी प्रतियोगिताओं के उद्देश्य सफल होगे वरिष्ठ पत्रकार विजय भारती ने इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की आप सब की खेल भावनाओं से आपका तन मन मजबूत होता है और जब आप मजबूर होते हैं तो देश मजबूत होता है ब्लॉक स्तर पर युवा मण्डल विकास सम्मेलन युवा नेतृत्व तथा समुदाय विकास पर प्रशिक्षण  खेलकूद को प्रोत्साहन देना नेहरू युवा केंद्र का प्रमुख कार्य रहे है हमारे ब्लॉक में ऐसे सफल आयोजन हमेशा होते रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे ।
सबसे पहले दौड़ बालक का आयोजन किया गया तत्पश्चात दौड़ बालिकाओं का मुकाबला हुआ । इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ी छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल रहे।