Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

राजोद – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल राजोद का विशाल पथ संचलन शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एकत्रीकरण हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत एकल गीत, अमृत वचन , भगवा ध्वज प्रणाम के साथ हुई इस दौरान मंच पर रामोला धाम के महंत गणपत दास जी महराज जिला प्रचारक सुमित जी परासर के बोध्दिक देते हुए बताया कि हिन्दू समाज के खिलाफ कोई भी दुष्प्रचार या हिन्दू समाज को तोड़ने का काम करेगा उसका विरोध स्वयं सेवक करता है किसी व्यक्ति का नहीं देश का प्रथम व्यक्ति आज स्वयं सेवक है एक समय हुआ करता था जब संघ की शाखाओं में नाम मात्र की संख्या हुआ करती थी जो आज एक वटवृक्ष की तरह हो गया है सभी में लाना होगा समरसता का भाव- सुमित जी परासर । इसके पश्चात भगवा ध्वज को हाथ लिए स्वयं सेवक नगर में कदम ताल कदम चले पड़े एक विशाल पथ संचलन निकाला शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय से दोपहर को प्रारंभ हुआ जो नगर के सदर बाजार, ऊंट गली,धोबी वडली, गांधी चौक,ईमलिपुरा,सेन मौहल्ला, चामुंडा चौक, मुख्य मार्ग बस स्टैंड होते पुनः कन्या माध्यमिक विद्यालय पहुंचा। जहां पर भगवा ध्वज प्रणाम के साथ समापन हुआ। नगर में स्वयं सेवकों का नगर में हुआ जगह जगह फुलों से स्वागत सड़कें पट गई फुलों से। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन रहा मौजूद सरदारपुर एसडिओपी रामसिंह मेडा, टिआई रोहित कछावा,एसआई देवड़ा,एसआई नायक, एएसआई कैलाश चौहान, नंदकिशोर टंडावी,डावर, गणावा, व समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।