एस पाटीदार रिपोर्टर



लोकेशन :- मनावर।
विओ :-
मनावर से ठीक 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम- बालीपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला। ग्राम -बालीपुर,गुलाटी ,कलवानी,जाजमखेडी,कुराड़ाखाल,लुन्हेरा, भोलयापूरा, के स्वयं सेवक संघ के सदस्य शामिल हुए ,जो कदम से कदम मिलाकर चले ।प्रारंभ में श्रीधाम बालीपुर के विशाल परिसर में श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज (बाबाजी) के परम शिष्य व्यास पीठ के दाॅयी तरफ विराजित श्री श्रीयोगेश जी महाराज ने बताया कि संस्कार वर्धन और भारतीय संस्कृति की सुरक्षा करने मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अहम् भूमिका रही है। ।साथ ही देश में बढ़ती चुनौतियो को समाज को अवगत कराना संघ का मुख्य लक्ष्य है। खंड कार्यवाह अशोक सोलंकी ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारियां की जा रही है। प्रत्येक मंडल, प्रत्येक परिवार तथा प्रत्येक गांव तक पहुंचने का लक्ष्य है। पथ संचलन श्री अंबिका आश्रम ,हनुमान मंदिर, श्री राम मंदिर ,माताजी का मंदिर होता हुआ वापस परिसर में समापन किया गया। संचलन में सभी स्वयंसेवक देश भक्ति के गीत गाते हुए तथा कदम से कदम मिलाकर चलते हुए दिखे ।ग्राम -बालीपुर में पहली बार पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ । ग्रामीण लोग काफी उत्साहित हुए तथा प्रतिवर्ष पथ संचलन निकालने के लिए कहा गया ।जिला सह सेवा प्रमुख सोहन सेप्टा, उपखंड शारीरिक प्रमुख जयकिशन परिहार,बौद्धिक प्रमुख शेखर चोयल, मंडल कार्यवाहक मनीष राठौड़, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी उपस्थित थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी सदस्यों ने गुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप