मुकेश अम्बे रिपोर्टर


आज बड़वानी में अधीक्षण यंत्री कैंप में विद्युत कंपनी के संविदा कर्मी एवं आउट सोर्स कर्मचारीयो ने अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों की संख्या में धरना प्रदर्शन किया 21/01/2023 कलगातार कंपनी के संविदा एव आउटसोर्स कर्मचारी तीन दिवस से कार्य का बहिष्कार हड़ताल पर है ,पूरे प्रदेश का हाल बिजलीं व्यवस्था को लेकर बेहाल है पूरे प्रदेश की भांति बड़वानी जिले में भी इनकी हड़ताल से बिजलीं व्यवस्था चरमरा गई है बिजलीं कंपनी के महत्वपूर्ण कार्य राजस्व वसूली ,नवीन कनेक्शन , बिल सुधार कनेक्शन विच्छेद बेपटरी हो गए है लाइन फाल्ट होने पर बारह से चौदह घण्टो तक बिजलीं नही बन पा रही है अब तो इनकी मांगो का समर्थन यूनाइटेड फोरम एव नियमित कर्मचारियों ने भी कर दिया है जिसमे बिजलीं व्यवस्था में भूचाल आ गया है जानकारी यहाँ तक है कि व्यवस्था बनाने में कंपनी के आलाधिकारी एवं मंत्री के पसीने छूट रहे है यही हालात रहे तो सरकार को झुकने में ज्यादा वक्त नही लगेगा अभी फाल्ट होने पर ठेकेदारो के द्वारा किराए के कर्मचारियों को बुलाकर अधिकारियों के कहने पर फाल्ट लाइन को बनवा लिया जाता है तकनीकी कर्मचारी संघ के तत्वाधान मैं हो रही बिजली संविदा आउट सोर्स कर्मचारी की हड़ताल मे यूनाइटेड फोरम के बाद अब संयुक्त मोर्चे के कुछ यूनियन ने समर्थन दिया है अगर संयुक्त मोर्चा की सभी यूनियन हड़ताल में समर्थन देती है तो एमपी में ब्लैकआउट की स्थिति निर्मित होने की संभावना होगी संगठन का कहना है कि संविदा कर्मचारी वह आउट सोर्स कर्मचारी वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण शासन प्रशासन हमारी मांगे नहीं मानती हैं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है