*खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेहगांव में निकली मशाल यात्रा
*
*मेहगांव -* मध्यप्रदेश में 30 जनवरी से 10 फरवरी तक होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स की जनजागरूकता रैली हेतु निकली जा रही मशाल (टॉर्च) यात्रा आज मेहगांव पहुँची। जहाँ शासकीय महाविद्यालय के छात्रों युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा मेहगांव तिराहे पर पहुंची तो वहां मौजूद युवा नेता रिंकू भदौरिया एवं भाजपा युवामोर्चा के अध्यक्ष अस्वनी त्यागी एवं शासकीय महाविद्यालय के छात्रों के हाथों में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने मशाल सौंपी। जहां सभी के साथ मिलकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुये गोरमी तिराहे तक यात्रा निकाली एवं जगह जगह स्वागत हुआ। मुरैना तिराहे पर एसडीएम वरुण अवस्थी, एसडीओपी आरकेएस राठौड़, मेहगांव कॉलेज के क्रीड़ाधिकारी हर्षद मिश्रा, पूरन सिंह आदि लोगों ने स्वागत किया। ततपश्चात सभी युवाओं से यूथ गेम्स में भाग लेने हेतु आव्हान किया गया। ततपश्चात यात्रा गोहद के लिये रवाना हुई।
इस दौरान यात्रा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संजय, पंकज, प्रमोद गुप्ता, अनिल श्रीवास, राजकुमार, शिवकुमार एवं नकुल, सहदेव, सनी भदौरिया, बन्टू, भूपेंद्र सहित आधा सैकड़ा युवा सम्मिलित हुये।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है