Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

राजोद- राजोद नगर के शासकीय अशासकीय विद्यालयों एवं संस्थाओं में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्राम पंचायत राजोद में सरपंच जितेन्द्र गामड़ द्वारा झंडा वंदन किया गया इस दौरान पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, उपसंरपच देशिराम धाकड़,सचिव तुलसीदास बैरागी पंचगण व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। थाना राजोद पर थाना प्रभारी द्वारा झंडा वंदन किया गया इस दौरान पुलिस जवानों द्वारा सलामी दी गई। प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद पर मेडिकल आफिसर डा.ओपी परमार द्वारा झंडा वंदन किया गया व समस्त स्टाफ मौजूद रहा। मध्यप्रदेश विधुत मंडल रानीखेडी-राजोद पर जैई नरेन्द्र कुमार शाक्य द्वारा झंडा वंदन किया गया। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति राजोद पर प्रबंधक भागीरथ धनोलिया द्वारा झंडा वंदन किया गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानिखेडी पर प्राचार्य जितेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस दौरान आत्माराम मेहता,अशोक कुमार दामकीच, नंदराम मदारिया, सुल्तानसिंह मेडा ,प्रहलाद पाटीदार, पल्लवी पगारे, विशाखा दुबे , कृष्णा सोनीगर, चेतन चौहान , मुकेश सतपाड़िया, गौरव साहू, पीटीआई चौहान आदि उपस्थित थे। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानिखेडी पर प्राचार्य अनिल जैन द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस दौरान मनमोहन उपाध्याय,आर सी चौहान, कलिम कुरेशी, परमानन्द बग्गड, अनिता मेडा, मनीषा राजावत, नेहा पाठक, रिना रातलिया, सीमा पांडवा, पीटीआई राकेश बरेलिया आदि शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे। जैन पब्लिक हाईस्कूल राजोद पर प्राचार्य मंगेश जैन द्वारा झंडा वंदन के पश्चात राष्ट्गान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कुली बच्चों ने एक बड कर एक प्रस्तुतिया दी।शक्ति विघापीठ हाईस्कूल राजोद पर प्राचार्य शक्ति सिंह राठौर द्वारा झंडा वंदन के पश्चात राष्ट्रीय गीतो पर बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई,ब्रीलियंट स्कोलर एकेडमी राजोद पर प्राचार्य बीएल राठोड़ द्वारा झंडा वंदन किया गया। अर्चना विघापीठ हाईस्कूल राजोद पर प्राचार्य द्वारा झंडा वंदन किया गया। श्री आंनद विघा विहार स्कूल राजोद पर प्राचार्य श्याम मदारिया द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस दौरान स्कूल में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों व बड़े बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई।
ग्राम पंचायत साजोद में संरपच गोपाल मुनिया द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर झंडा वंदन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की गई इस दौरान जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुनिल वसुनिया, उपसंरपच जगदीश शर्मा ,भाजपा नगर अध्यक्ष राजाराम सेवाडिया,बगदिराम कांकर , भेरूलाल सग्रीत्रा, मांगीलाल गाजी,किशन बग्गड, व स्कुली शिक्षक एवं शिक्षिकाए एवं बड़ी संख्या बच्चे व ग्रामीणजन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम माडंले सर ने किया आभार सहायक सचिव शंकर सोलंकी ने माना।