Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

  • श्रमजीवी पत्रकार परिषद् का राष्ट्रीय अधिवेशन कल
  • संस्कारधानी में जुटेंगे देशभर से पत्रकार
    जबलपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन 2023 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें देशभर से कई वरिष्ठ पत्रकार हिस्सा लेने जबलपुर आयेंगे।
    बैठक में परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक नलीन कांत बाजपेई ने बताया कि कल रविवार को होने वाले अधिवेशन 2023 में देश व प्रदेश के सभी पत्रकारों और उनके भविष्य के उज्वल बनाने की दिशा में चिन्तन मंथन किया जाएगा। जिसके लिए यह अधिवेशन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता जगत व अन्य दिशाओं के कई वरिष्ठ गणमान्य हस्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
    कार्यक्रम में सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, सांसद राकेश सिंह, सांसद सुमित्रा वाल्मिक, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु, कटनी से विधायक संजय पाठक, विधायक अजय विश्रोई, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक तरूण भानोत, विधायक विनय सक्सेना, विधायक संजय यादव, परिषद के राष्ट्रिय अध्यक्ष मनोहर नायक, रजत गुप्ता (दिल्ली) कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
    यह बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष परमानन्द तिवारी, गिरीश पाण्डे, राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगा चरण मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष देवशंकर अवस्थी की अध्यक्षता व संभागीय अध्यक्ष राजेश दुबे, मयंक तिवारी की उपस्थिति में आयोजित समीक्षा बैठक में पत्रकारों की एकजुट कराने व उनकी समस्याओं के निराकरण से जुड़े मुद्दों से संबंधित विषयों पर कई कार्यक्रमों को संचालित कराने जैसे कई निर्णय लिए गए। बैठक में एसपी गोस्वामी, सुरेश कामले, विलोक पाठक आदि पत्रकारों ने अपने विचार रखे।
    युवा प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष शुभम् शुक्ला, महासचिव सुधीर खरे, प्रवक्ता सत्यजीत यादव, सह सचिव शिव चौरसिया, जिला अध्यक्ष विवेक यादव, उमेश शुक्ला, रविंद्र सुहाने, राजेश विश्वकर्मा, अनुराग दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

भवदीय
गोपाल सिंघानिया, अध्यक्ष
श्रमजीवी पत्रकार परिषद्
कटनी (मप्र)