Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


उमरियापान l आनंद उत्सव के तहत ढीमरखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी कला बी,पिपरिया शुक्ल एवं पोड़ी खुर्द स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व स्कूल के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इसके साथ ही जनपद सदस्य अटल बिहारी बाजपेयी ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुये कहा कि अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और सभी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। साथ ही उन्नत खेती व व्यवसाय की दिशा में भी तैयारी कर अपने परिवार की आय को बढ़ाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य अटल बिहारी बाजपेयी ने ग्रामीणों व बच्चों के साथ गिल्ली डंडा लेकर खेल में भाग लिया। आनंद उत्सव कार्यक्रम के तहत स्कूल के विद्यार्थियों ने उपस्थित जनों के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। जिसकी सराहना तालियों के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व विद्यार्थियों द्वारा की गई।इस दौरान ग्रामीणों, स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों की समस्यायें भी जनपद सदस्य ने सुनीं। जिसके निराकरण की दिशा में सार्थक प्रयास करने की बात उन्होने कही। इस अवसर पर जनपद सदस्य अटल बिहारी बाजपेयी, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान, ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल सरपंच, ग्राम पंचायत पोड़ी खुर्द सरपंच एवं सचिव रमेश पटैल,ग्राम पंचायत पोड़ी कला बी सरपंच एवं रोजगार सहायक अजय त्रिपाठी, समाजसेवी अतुल त्रिपाठी, दिनेश पांडेय, शिक्षको एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की गरिमामयी उपस्थिती रही।