Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन /सागर
दिनांक 28/01/23

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

स्लंग/ सागर डेयरी विस्थापन पर 7 फरवरी से शुरू की जाएगी एवं विस्थापित न होने वाले डेयरी मालिकों पर 144 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उक्त निर्देश नगर निगम महापौर संगीता सुशील तिवारी ने दिए ।
महापौर संगीता सुशील तिवारी ने आज कलेक्टर दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल के साथ हफसिली ग्राम पहुंचे जहां डेयरी परियोजना का कार्य देखा।
महापौर संगीता तिवारी ने डेयरी परियोजना का कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य पूर्ण हो चुका है, और शहर के डेयरी मालिक 7 फरवरी के पूर्व अपना अपना रजिस्ट्रेशन कराकर तत्काल विस्थापन प्रारंभ करें। महापौर तिवारी ने बताया कि डेयरी विस्थापन स्थल पर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी है।
नगर निगम महापौर संगीता सुशील तिवारी ने समस्त डेयरी मालिकों से अपील की है कि वह 7 फरवरी तक अपना पंजीयन कराएं। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर अपनी जमीन आवंटित कराएं एवं विस्थापन प्रारंभ करें। महापौर संगीता सुशील तिवारी ने बताया कि 7 फरवरी के बाद जो भी डेयरी मालिक डेयरी परियोजना स्थल पर अपने डेयरी विस्थापित नहीं करेगा, उनके खिलाफ सख्ती के साथ कार्यवाही की जाएगी एवं 144 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने के लिए डेयरी विस्थापन कार्य अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि डेयरी विस्थापन होने से न केवल शहर साफ स्वच्छ रहेगा। बल्कि दुर्घटनाएं भी नहीं होगी। महापौर संगीता तिवारी ने समस्त डेयरी मालिकों से अपील की है कि वह तत्काल अपना रजिस्ट्रेशन करा कर डेयरी परियोजना में अपनी डेयरी विस्थापन करें।