
जिले के पखांजूर थाना अंतर्गत गांव कमलपुर में पत्नी ने शक में पति के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा गांव में सामाजिक बैठक बुला ली। गंभीर आरोप होने के बावजूद समाज ने उसकी कोई पड़ताल नहीं की और किसी आरोपित की तरह पति व उसके परिचित को लोगों ने पकड़ कर बैठक में लाए ।जहां सुनवाई से पहले ही मौजूद लोगांे ने अपना फैसला दे दिया और पति की जमकर पिटाई कर दी।
साथ ही परिचित पर आरोप लगाया कि वह महिला के आरोपित पति को बचाने घर में छुपा कर रखा था। जिससे उसे भरी बैठक में जूतों का हार पहना समाज प्रमुखों ने हाथ जोड़ पैर पड़ कर उस गुनाह के लिए माफी मंगवाया जिसे उसने किया ही नहीं।
इसके बाद मामले की जांच में पत्नी का आरोप बेबुनियाद निकला। जिस पर समाज प्रमुखों ने दोनों को घर जाने छोड़ दिया। इस घटना से दोनों पीड़ीत क्षुब्ध थे लेकिन समाज के दबाव के कारण खामोश रहे। बेबुनियाद आरोप के बाद परिचित के साथ जो हुआ उसका समाज के कुछ लोगों ने विडियो बना वायरल कर दिया। जिससे उसके मान सम्मान को ठेस पहुंची तो वह इंसाफ मांगने पुलिस में इस पूरी घटना की शिकायत कर दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है