*म्याना में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव व किया गया प्रतिभाओं का सम्मान*
गुना से मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया
म्याना के श्री जगदम्बिका पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में कल शाम एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे अनेक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया सर्व प्रथम मुख्यातिथियों द्वारा मा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की
,इसके बाद सभी अथितियों का सम्मान शोल श्री फल व स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया,साथ ही म्याना का नाम देश विदेश में ऊंचा करने बाले अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक शर्मा का सम्मान किया गया
,इसके बाद म्याना के आसपास आने बाली समस्त पंचायतों के सरपंच,म्याना में समस्त समाजो के अध्यक्ष, सामाजिक कार्य करने बाली सेवा समिति ,कोरोना काल मे अपनी जान की परवाह नक करते हुए कार्य करने वाले डॉक्टर्स,पत्रकार बंधुओ
,म्याना के समस्त प्राइवेट स्कूलों के संचालकों, म्याना के कोचिंग संचालकों,पंचायत सचिवों,म्याना पटवारी,शिक्षको एवम स्कूल में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने बाले विद्यार्थियो के साथ अनेक प्रतिभाओं का सम्मान किया विधलाय के संचालक राजीव भार्गव से पूछा गया कि ये सम्मान समारोह किस उद्देश्य से रखा तो उन्होंने बताया कि जो सम्मान का पात्र है उसके लिए सम्मान मिलना चाहिए, एवं एक मंच पर सबका सम्मान हो सभी में एकता की भावना जागृत हो ,हम एक मत होकर सामाजिक कार्य करे म्याना को उच्च स्तर तक ले जाने की कोशिश करे इसलिए मैंने ये सम्मान समाहरोह रखा, स्कूल के छात्र/छत्राओ के द्वारा भी देशभक्ति, समाज,बालिका शिक्षा,से संबंधित मनमोहक प्रस्तुतियां प दी जिन्होंने सभी लोगो को कार्यक्रम के अंत तक बांधे रखा

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है