Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनों ने रैगांव विधायक को दी बधाई

बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

एंकर : सतना:- मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग में अतिशेष शिक्षकों का मामला आज दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
आपको बता दें कि रैगांव विधायक श्रीमती कल्पना वर्मा ने अतिशेष शिक्षकों का मामला 28 फरवरी को होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में शिक्षा विभाग से जुड़े कई मामलों पर प्रश्न लगाए गए थे। जिस पर एक मामला अतिशेष शिक्षकों का भी था।
जिस पर लोक शिक्षण संचनालय द्वारा 7 फरवरी को जारी किए गए आदेश में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अब शिक्षकों का युक्तियुक्तिकरण नहीं होगा।
सिर्फ एजुकेशनल पोर्टल पर लोक सेवकों की जानकारी को अपडेट किया जाएगा।

रैगांव विधायक के द्वारा विधानसभा में पूछें गए प्रश्न
(क) स्कूल शिक्षा विभाग की स्थानांतरण नीति के निर्देश दिनांक 8 नो 2022 19 मई 2022 के परिपेक्ष में सतना जिले में किन-किन विद्यालयों में किन-किन शिक्षकों का स्थानांतरण ऑनलाइन /ऑफलाइन किया गया था ।
स्थानांतरण के समय पर रिक्त पदों की सूची दे तथा क्या तत्समय स्थानांतरण किए गए विद्यालयों में अतिशेष की स्थिति नहीं थी ?
(ख) जिले में हाई स्कूल हाई सेकेंडरी विद्यालयों में विषय मान के अनुरूप स्वीकृत पदों पर पदस्थ शिक्षकों के पदस्थ होने के बावजूद विषय शिक्षक के पद पर इतना होने पर भी स्थानांतरण अन्य माध्यमों से पर स्थापना की गई है हां/ना यदि नहीं तो यह बताएं कि अतिशेष की स्थिति हाई स्कूल हाई सेकेंडरी मैं कैसे निर्मित हुई ?
(ग) कनिष्ठ शिक्षकों को अतिशेष के रूप में चयनित ना कर वरिष्ठ को चिन्हित किया जाना क्या न्याय संगत है जबकि कनिष्ठ शिक्षक विषय मान के रिक्त पद पर ना होने के बावजूद पदस्थ किया गया है हां/नहीं

(घ) में चल रही है विशेष प्रक्रिया को रोककर शिक्षकों के लिए न्याय संगत नीति निर्धारण कर निर्देश कब तक प्रसारित किए जाएंगे एवं कनिष्ठ को जिसके कारण अतिशेष की स्थिति निर्मित हुई है ,को अतिशेष के रूप में चिन्हित करने के आदेश कब तक प्रसारित किए जाएंगे।

म.प्र. लोक शिक्षण संचनालय द्वारा जारी आदेश

लोक शिक्षण संचनालय द्वारा 7 फरवरी 2023 को जारी किए गए आदेश क्रमांक/स्थापना/ 2023/359 आदेश किया गया है, कि रिक्त पड़े उच्च पदों पर कार्य करने के लिए आदेश जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। संभाग में जिला स्तरीय समस्त शैक्षिक एवं लिपिक संवर्ग की वरिष्ठता सूचियों को अद्यतन करने संबंधी कार्यवाही 17/02/2023 तक पूर्ण कर ली जाएं एवं संचनालय के निर्देश पत्र 30/01/2023 द्वारा एजुकेशन पोर्टल पर सभी लोग सेवकों की जानकारी अद्यतन कर ली जाएं। उपरोक्त कृत कार्यवाही की समीक्षा 17/02/2023 को होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में की जाएगी।

म.प्र. के समस्त कर्मचारी संगठन ने रैगांव विधायक को किया सम्मानित
प्रदेश में 25 हजार अतिशेष शिक्षकों को रैगांव विधायक कल्पना वर्मा ने न्याय दिलाने का काम किया है जिसके लिए मध्य प्रदेश के कई कर्मचारी संगठनों ने रैगांव विधायक के आवास पर पहुंचकर बधाई दी। जिसमें म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस, म.प्र. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ, म.प्र. शिक्षक संघ शामिल रहे।