Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महेंद्र चौहान रिपोर्टर

वैसे तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश भर में 11 फरवरी को जन संघ के संपादक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई जाती है उसी प्रकार पारानगर में भी पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि मनाई गई। पारानगर मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में पारा नगर मंडल प्रभारी विजय जी चौहान की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन एवं समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन रोमी राज जी सेन द्वारा किया गया। सर्वप्रथम भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात कार्यक्रम आरंभ किया गया। कार्यक्रम मैं पधारे पारा मंडल प्रभारी विजय जी चौहान द्वारा जन संघ संपादक के सदस्य व हमारे प्रेरणा स्त्रोत कुशल संगठन कर्ता पंडित दीनदयाल जी की जीवनी के बारे में एवं उनकी जीवन शैली के बारे में कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन कर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रेरणा स्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 दिसंबर 1916 को मथुरा जिले में हुआ एवं 11 फरवरी 1968 को उनका देहांत हुआ था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंता जनक संगठन कर्ता एवं भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी रहे। ऐसे योग्य शिक्षित नौजवान ने अपने देश के लिए, भारत माता के लिए परिवार को त्याग कर अपना पूरा जीवन देश हित में अर्पण किया था। ऐसे जननायक पंडित दीनदयाल जी को मेरा सत सत नमन। कार्यक्रम में उपस्थित रहे पारामंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह अमलियार जी, पा मंडल महामंत्री अर्जुन जी बबेरिया, पारा मंडल महामंत्री रोमी राज सेन, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सेकु जी रावत, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलीप जी किराडे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन जी पंचाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील जी निनामा, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश जी गोयल, महामंत्री प्रकाश जी गहलोत, महामंत्री महेंद्र जी चौहान, आईटी सेल मंडल संयोजक प्रकाश जी गहलोत, मंडल मंत्री दीवान जी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी सुनील जी मावी, शंकर जी डोडवा जी, पलास जी कोठारी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।अर्जुनजी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।