Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे


नागलवाड़ी – नगर में शुक्रवार को शिखर धाम मंदिर के आठवां पठौत्सव के अंतर्गत नागलवाड़ी भिलट धाम में रात्रि 9 बजे से शुरू की गई राष्ट्रीय संगीतमय सुंदरकांड प्रतियोगिता जिसमें पनघट बालाजी सुंदरकांड मंडली कोठडी राजस्थान ने पाया प्रथम स्थान
आप को बता दे की राष्ट्रीय संगीतमय सुंदरकांड प्रतियोगिता का भव्य आयोजन भिलट मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में और नव युवक रामायण मंडल के अहम सहयोग से किया गया था जिसमे श्री पनघट बालाजी सुंदरकांड मंडली राजस्थान ,श्री महाकाल सुंदरकांड मंडल केशूर,खेड़ापति सुंदरकांड मंडल साजापुर, श्री राम मंडल दाहोद गुजरात,श्री राम सुंदरकांड मंडल झांसी उत्तरप्रदेश,एवं श्री राम भक्त मंडल इंदौर
इन छै टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया था ,समिति द्वारा सभी टीमों को 10 -10 दोहे आवंटित किए गए , जिसको 40मिनिट के समय सीमा में पूर्ण करने का नियम भी बताया गया ,
लक्की ड्रा के माध्यम से टीमों को अपनी प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया गया ।
सभी की प्रस्तुति के बाद निर्णायको द्वारा
पहला स्थान **श्री पनघट बालाजी सुंदरकांड मंडली राजस्थान * को दिया ,दूसरा स्थान *श्री महाकाल सुंदरकांड मंडल केशूर , तीसरा स्थान श्री श्री खेड़ापति सुंदरकांड मंडल साजापुर * तथा शेष टीम को अपना क्रम प्राप्त हुआ

प्रथम पुरस्कार 51000 रुपए /
,*द्वितीय पुरुष्कार 21000 रुपए ,
*तृतीय पुरस्कार 21000 रुपए
**एवम 5100 रुपए का सांत्वना पुरस्कार **
शील्ड एवं पुरस्कार राशि मंदिर सेवा समिति नागलवाड़ी द्वारा दी गई।

भिलट देव जी का विशेज चोला श्रंगार एवम मंदिर की साज सजा आकर्षण का केंद्र बना , कार्यक्रम सहयोगी नव युवक रामायण मंडल नागलवाड़ी द्वारा हनुमान चालीसा की सुंदर प्रस्तुति से की गई सुंदरकांड प्रतियोगिता की शुरुवात ।

भक्तो के लिए चाय और स्वल्पाहार की भी निशुल्क व्यवस्था भिलट मंदिर सेवा समिति नागलवाड़ी द्वारा गई थी

सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु ने सुंदरकांड प्रतियोगिता का पुण्य लाभ लिया ,माता एवं बहनों ने भी देर रात तक सुना सुंदरकांड पाठ।
मंच का संचालन ,अखिलेश साहू द्वारा किया गया ,
एवम प्रतियोगिता में निर्णायक श्री श्रेष्ठ पराशर महाराष्ट्र मुंबई ,एवं श्री गणेश जी पाटीदार काशी विश्वनाथ मंडलेश्वर द्वारा मंडली को स्थान प्रदान किया गया
महाआरती और महाप्रसादी वितरण के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन ।