संदीप शर्मा रिपोर्टर

यूपी – रामचरितमानस की प्रतियां को जलांने का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है।सनातन धर्म की राजधानी मथुरा -वृंदावन के सुदामा कुटी के पास हिंदू धर्मांलंबियों द्वारा श्री राम चरितमानस की प्रतियों को जलांने के विरोध मे सपा के राष्ट्रीय सचिव स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला दहन किया गया साथ ही संतो, समाज सेवियो ने जोर दार नारे बाजी करते हुए मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी से कठोर कार्यवाही की मांग की है । इस दौरान पंडित शंकर पहलवान ने स्वामी मौर्य के बयान को समाज मे जहर घोलने जैसा बताया है। पुतला दहन आयोजन मे मप्र कटनी माँ दिशहाई सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र गुड्डू सोनी, बाबा बालक दास, बाबा मुकेश दास, पंडित पवन कुमार, पंडित अनिल शर्मा, पण्डित मुरारी, संत गणेश दास, भूरा प्रजापति, संत विनोद दास, त्यागी जी, जगदीश दास, बलराम घोस, मानू गोस्वामी, उर्मिला सोनी, रवि शर्मा, सहित भारी संख्या मे बृजवासी जन समुदाय की उपस्थिति रही।

More Stories
बोरवेल खनन के नाम पर फर्जी पत्रकारों की उगाही, 15–30 हजार की वसूली—पुलिस तक पहुंचीं शिकायतें
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा