एस पाटीदार रिपोर्टर





विओ :- नारायण सेवा धाम समिति मनावर द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दृष्टि नेत्रालय के सहयोग से रविवार को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। दाहोद के दृष्टि नेत्रालय के डॉक्टर अक्षत द्विवेदी एवं दिनेश परमार ने 38 मरीजों का परीक्षण कर 27 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए निःशुल्क वाहन से दाहोद भेजा गया । उल्लेखनीय है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रति माह के द्वितीय रविवार को निःशुल्क नेत्र सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है।मानवता की सेवा ही मनुष्य का परम धर्म है। इसी उदेशय से स्वर्गीय गीता देवी जायसवाल की स्मृति मे महेश जायसवाल , नीलु जायसवाल व दिनेश जायसवाल सदगुरु सीमेंट जिराबाद द्वारा अस्पताल मे मरीजो को फल एवम बिस्किट खिलाए गये। सहायक नेत्र चिकित्सक डॉ पाल ,नारायण सेवा समिति धाम के रमेश कुशवाह, जगदीश पाटीदार अध्यापक, प्रह्लाद मंडलोई का सहयोग रहा।
बाईट :- जगदीश पाटीदार द्वारा।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन