ग्राम देवली की घटना के बाद पीड़ित परिजनों को प्रदान की सहायता राशी सरकार से कहीं जल्द मुवावजा दिलाने की बात,अजनार
महेश गणावा रिपोर्टर


आलीराजपुर जिला महासचिव सुरपाल अजनार व कांग्रेसी नेताओं के साथ शनिवार को अलिराजपुर जिले के आजाद नगर अंतर्गत ग्राम देवली पहुंचे जहाँ उन्होंने आगजनी से पीड़ित परिजनों से मिलकर चर्चा कर सांत्वना प्रदान की।इस दौरान सुरपाल अजनार ने परिवार में पीड़ित परिजनों को 5–5 हजार रुपए की सहायता प्रदान की। वहीं सुरपाल अजनार ने शासन-प्रशासन से परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान करने की मांग की।
सरकार से पीड़ित परिजन को जल्द मुवावजा दिलाने की कहीं बात
ग्राम देवली पहुंचने पर सुरपाल अजनार और कांग्रेसी नेताओं ने ग्राम के शामला पूंजीया, भगला, केशवा एवं बाबू के मकानों में हुई आगजनी को देखा | उक्त आगजनी में पीड़ित परिजनों के मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। उनके घर में रखे अनाज, कपास, सोयाबीन सहित घेरेलु सामान, सोने-चांदी के आभूषण आग की चपेट में आ गया,साथ ही दो बैल और एक भैंस जलकर मर गई, उक्त घटना की जानकारी जिला महासचिव सुरपाल अजनार को मिली और उन्होंने ग्राम देवली का दौरा कर पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाय | वहीं
आजाद नगर एसडीएम से चर्चा कर जल्द मुवावजा दिलाने की बात कही।प्रधानमंत्री आवास योजना में इनके मकान दिलाने को लेकर आजाद नगर एसडीएम देवकीनंदन सिंह से चर्चा की, मौके पर सरपंच बाबू परमार, दिलीप बारिया,दलसिंग कटारा, पूर्व सरपंच दलसिंग परमार के साथ ग्रामीण जन मौजूद रहें।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*